छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसग­ढ़ में मतदाता सूची का एसआईआर शुरू

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) यशवंत कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस कवायद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से न छूटे.

कुमार ने कहा कि एसआईआर-2025 का पहला चरण बिहार में पहले ही पूरा हो चुका है, दूसरा चरण अब छत्तीसग­ढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता विवरण को सत्यापित और अद्यतन करने के लिए शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कवायद के तहत 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक प्रकाशन और प्रशिक्षण गतिविधियां होंगी, जिसके बाद चार नवंबर से चार दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे.

अधिकारी ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची नौ दिसंबर को जारी की जाएगी और दावे व आपत्तियां नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी. उन्होंने कहा कि सुनवाई और सत्यापन (नोटिस चरण) नौ दिसंबर से 31 जनवरी तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी को किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसग­ढ़ में 2,11,05,391 मतदाता हैं.

अधिकारियों ने बताया कि 2003 में जब एसआईआर हुआ था, तब राज्य में 1,32,90,338 मतदाता पंजीकृत थे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों ने शुरुआती कार्य पूरे कर लिए हैं, जिसमें मौजूदा 71.54 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान 2003 के एसआईआर आंकड़ों से किया गया है. निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों से एसआईआर के दौरान बीएलओ के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है. उन्होंने यह भी बताया कि दूरदराज के जंगली और आदिवासी इलाकों के वे निवासी नामांकन के लिए वन अधिकार प्रमाणपत्र या अन्य वैध दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं जो 2003 के एसआईआर में पंजीकृत नहीं थे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button