छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने की एक सरपंच की हत्या

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गांव के एक सरपंच की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. बस्तर क्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के मोरमेड़ गांव के सरपंच रतिराम कुड़ीयाम (36) की नक्सलियों ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी है.

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह कुड़ीयाम के घर में पहुंचा और रस्सी या तार से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब पुलिस को घटना की सूचना मिली, तब घटनास्थल पर पुलिस का एक दल भेजा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस का मुखबीर होने के शक में कुड़ीयाम की हत्या की है. सुंदरराज ने बताया कि हमलावर नक्सलियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button