सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को चालू रबी सत्र के लिए गैर-यूरिया उर्वरकों फॉस्फोरस और पोटाश पर पोषक तत्व-आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी देने के कैबिनेट के फैसले की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सत्र 2025-26 के लिए फॉस्फोरस (पी) और सल्फर (एस) पर सब्सिडी बढ.ाते हुए कृषक समुदाय को राहत प्रदान करने के लिए 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हम देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी दिशा में हमारी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 2025-26 के रबी सत्र के लिए फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी दी है. इससे जहां अन्नदाताओं को किफायती दर पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेंगे, वहीं उनकी कमाई भी बढ.ेगी.” प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने चालू रबी सत्र के लिए फॉस्फोरस पर सब्सिडी को 43.60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ.ाकर 47.96 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है. इसी तरह, सल्फर पर सब्सिडी 1.77 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ.ाकर 2.87 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है.
दूसरी ओर, नाइट्रोजन (एन) और पोटाश (के) के लिए सब्सिडी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नयी दरें एक अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगी. देश के कई हिस्सों में रबी फसलों (र्सिदयों के मौसम में होने वाली फसलों) की बुवाई शुरू हो गई है. इस मौसम में उगाई जाने वाली मुख्य फसलें गेहूं, सरसों और चना हैं.