खेलमुख्य समाचार

IND vs AUS T20 Live Streaming: इतने बजे से शुरू होगा पहला टी20 मैच; जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

IND vs AUS T20 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच कैनबरा के मानुका ओवल में बुधवार को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से तीन मैचों वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी और भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टी20 सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखने उतरेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मानुका ओवर में टी20 प्रारूप का एक ही मुकाबला खेला गया है। चार दिसंबर 2020 को खेले गए इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया था। अब करीब पांच साल बाद दोनों टीमें टी20 मुकाबले में एक बार फिर इस मैदान में आमने-सामने होंगी। भारत का टी20 में रिकॉर्ड बेहतर है और उसने हाल ही में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम इसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

कप्तान सूर्यकुमार का रन नहीं बना पाना टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बेहतर खेल दिखाने के लिए वह प्रतिबद्ध होंगे। सूर्यकुमार यादव ने 2023 में 18 पारियों में लगभग 156 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 2024 में 151 के स्ट्राइक रेट से 450 से थोड़ा कम रन बनाए, लेकिन 2025 में अब तक भारतीय कप्तान 10 पारियों में 11 रन प्रति मैच की औसत से केवल 100 रन ही बना पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 105 से अधिक है जिससे यह पता चलता है कि भले ही उन्हें रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक रणनीति को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:15 बजे होगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button