देशमुख्य समाचार

नेहरू जिस तरह के विकसित भारत का सपना देखते थे, मोदी वैसा ही भारत बनाना चाहते हैं: राजनाथ

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान "बड़ी संख्या में आतंकवादियों" को मार गिराया गया: राजनाथ सिंह

दरभंगा/पटना. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जिस तरह के विकसित और मजबूत भारत का सपना देखते थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैसा ही भारत बनाना चाहते हैं. उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दो-तिहाई बहुमत मिलना देश के पहले नेहरू की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आगामी 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी और उसी दिन नेहरू की जयंती भी है.

पटना जिले के बा­ढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ” बिहार चुनाव परिणाम जिस दिन आएंगे, वही पंडित नेहरू का जन्मदिन भी है. वह हमारे विचारधारा के नहीं थे, न ही हमारी पार्टी के थे, लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री थे. मैं उनका सम्मान करता हूं.” सिंह ने कहा कि नेहरू जिस तरह के विकसित और मजबूत भारत का सपना देखते थे, प्रधानमंत्री मोदी वैसा ही भारत बनाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, “यदि 14 नवंबर को बिहार में जनता राजग को दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में लाती है, तो यह नेहरू जी को जन्मदिन पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी. क्या आप यह काम पूरा करना चाहते हैं या नहीं?” उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद)पर निशाना साधा और कहा कि बिहार की जनता “गुंडा राज” नहीं चाहती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “राजद के जंगल राज” से राज्य को काफी हद तक बाहर निकाला है.

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस और राजद पर चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि “यदि संवैधानिक संस्थाओं को ही बदनाम किया जाएगा तो लोकतंत्र कैसे चलेगा?” उन्होंने कहा कि राजद ने “बिहार की छवि विश्व भर में खराब की” और यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि “राज्य फिर से जंगल राज” की ओर जाएगा या “विकास के रास्ते” पर आगे ब­ढ़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ”बांग्लादेशी घुसपैठियों” के वोट सुरक्षित करना चाहता है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने कांग्रेस और राजद पर निर्वाचन आयोग पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम किया जाएगा तो लोकतंत्र कैसे चलेगा. रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा बिल्कुल स्पष्ट है कि ”राज्य को फिर से जंगल राज की ओर ले जाना है या विकास के मार्ग पर आगे ब­ढ़ाना है.” इससे पहले दरभंगा जिले में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद द्वारा प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के वादे को ”अवास्तविक” करार दिया. उन्होंने कहा कि राजग अपना घोषणापत्र गुरुवार को जारी करेगा और उसमें किए गए हर वादे को पूरा करेगा.

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 20 साल के शासन में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि ”दु?ख की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री का पूरा परिवार अनियमितताओं के मामलों में आरोपी है.” उन्होंने विपक्ष पर वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों को वापस लेने का ”झूठा वादा” करने का आरोप लगाया. सिंह ने कहा कि यह कानून संसद में पारित हुआ है, इसलिए इसे राज्य स्तर पर बदला नहीं जा सकता.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि ”हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं”. रक्षा मंत्री ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए 15 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए. उन्होंने कहा, ”ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा राहुल गांधी ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है.” सिंह ने आरोप लगाया कि “कांग्रेस ने दशकों तक” पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि “यह सम्मान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने किया.”

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान “बड़ी संख्या में आतंकवादियों” को मार गिराया गया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पार चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में ह्लअच्छी-खासी संख्याह्व में पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उस समय की गई जब पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या से पूरे देश में आक्रोश था. दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ह्लहम पड़ोसी पाकिस्तानी को सबक सिखा चुके हैं क्योंकि उन्होंने हमारे नागरिकों को मारा था.ह्व सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने कश्मीर के पर्यटन स्थल में धर्म पूछने के बाद निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने संयम दिखाया.

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ह्लजात-धर्म आधारित राजनीतिह्व में नहीं विश्वास करता. उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति न्याय और मानवता पर आधारित है. सिंह ने कहा कि भारत पूरे विश्व को एक परिवार मानता है और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के मंत्र में विश्वास करता है. उन्होंने कहा, “हमारे ऋषियों ने कभी नफरत नहीं सिखाई.” सिंह ने यह भी याद दिलाया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए, तो उन्होंने यह नहीं पूछा कि वह हिंदू हैं या मुस्लिम और यही इस देश की आत्मा है.

रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य स्पष्ट था- आतंकवादियों के शिविरों को निशाना बनाना जिन्होंने हमारे लोगों को मारा था. उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति सिर्फ प्रहार करने में नहीं, बल्कि मानवता, न्याय व संयम से कार्रवाई करने में निहित है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बहाल करने की क्षमता की प्रशंसा की. अप्रैल में पहलगाम की बैसरण घाटी में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें पर्यटन शामिल थे. इसके जवाब में मई में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान एवं पाक-नियंत्रित कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया था.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button