छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है, राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा पहंुचे. मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आम जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं. मैं आपसे मिलने और आपका हालचाल जानने खिसोरा आया हूं. उन्होंने कहा कि धमतरी धान व अनाज का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला जिला है. यहां सबसे ज्यादा राइस मिल है.

मुख्यमंत्री ने किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने किसानों की ऋण माफी की. छत्तीसगढ़ सबसे पहला राज्य है जहां किसानों को समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी मिलाकर धान की प्रति क्विंटल 2500 कीमत मिल रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 3 क़िस्त दी जा चुकी है, चौथा क़िस्त 31 मार्च के पहले दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से धान खरीदी, बारदाना, तौलाई, धान के उठाव और पेमेंट की जानकारी ली. हमने जो भी वायदा किया है वो सब पूरा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 1 परिवार को 35 किलो चावल देने का फैसला किया. अब सभी का राशन कार्ड बन रहा है. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से राशन कार्ड की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने इसके पहले कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित थीं.

शोभाराम ने किस्त की राशि से बनवाया अपना मकान
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा किसका-किसका ऋण माफ हुआ. जवाब में सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कहा हां. ग्राम चन्ना के शोभाराम साहू ने बताया कि उनकी 3 एकड़ जमीन है, 50 हजार ऋण माफ हुआ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तीसरे क़िस्त की राशि का घर बनाने में उपयोग किया. अपने नाती का नामकरण संस्कार किया. उन्होंने धान खरीदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा अन्नदाता प्रसन्न हैं.

पहले त्यौहार में साहूकार के पास जाते थे, अब बैंक जाते हैं
ग्राम खिसोरा के कमलेश निषाद ने बताया कि उनकी सवा 4 एकड़ जमीन है. उनका 49 हजार ऋण माफ हुआ. धान बेचने के 2 दिन में ही पैसा खाते में आया. राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले राशि से सुपर स्पलेंडर गाड़ी खरीदी. अपने ससुराल जाकर अपनी नई गाड़ी का उद्घाटन किया. कमलेश ने कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभ हुआ. त्यौहार में साहूकार के पास जाते थे अब बैंक जाते हैं. प्यारेलाल ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिल रहा है. उन्होंने इस योजना की तारीफ की. ग्राम खिसोरा के सोमेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने 215 क्विंटल गोबर बेचा, 65 हजार मिला. पैसा से बच्चो की पढ़ाई कराई और गोधन न्याय योजना की तारीफ की. महिला समूह की सदस्य ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट निर्माण कर उनके समूह ने 02 लाख की आय अर्जित की. कृष्ण कुमार ने गोबर बेचकर 57 हजार 770 रुपये कमाया. गोबर बेचकर घर बनाया और स्वास्थ्य खराब होने पर राशि का उपयोग इलाज करवाने में किया. रूखमणी ने बताया कि डॉक्टर हाट बाजार मुफ्त में इलाज करते हैं. साल भर से इलाज करा रही हूं. रूखमणी ने योजना की तारीफ की. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, विशेष स्वास्थ सहायता योजना और वनाधिकार पट्टा की भी जानकारी ली.

विमल नेताम ने बताया कि उन्हें 1 एकड़ 60 डिसमिल का पट्टा मिला है. पट्टा में धान भी बेचता हूं. विमल नेताम ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत के आश्रित गांव में गौठान नही है. उन्होंने आवर्ती चराई बनाने की बात कही. विमल नेताम ने निवेदन किया कि 1 एकड़ में 15 क्विंटल के जगह 20 क्विंटल की खरीदी होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी मंशा है कि वे किसानो से 1-1 दाना धान खरीदे और रबी फसल का भी धान खरीदे. सरप्लस धान का एथेनाल बनाने की अनुमति भारत सरकार से मिलने पर 1-1 दाना धान खरीदेंगे और दोनों सीजन का.

मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी ली. शुभम ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा. जमीन का रिकॉर्ड नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रस्ताव कराकर नियमानुसार कार्यवाही करें. राजीव गांधी युवा मितान क्लब के रामकृष्ण साहू ने बताया कि 40 सदस्य है, जिसमे 12 महिला है. इस योजनांतर्गत मिले पैसे से खेल-कूद कराया, वृक्षारोपण, ग्राम का विकास, पंचायत का सहयोग करते हैं. योजना बहुत अच्छी है, योजना की तारीफ की. मोहेरा के किशन ने अदभुत अंदाज मंे कहा -पहिली गोबर ला भैसा गाड़ी के लेगों, अब छोटा हाथी में लेगथों. खिसोरा के सोमेश कुमार ने बताया गोबर बेचकर घर का खर्च चला रहे हैं.

ग्राम कपालफोड़ी की महिला ने बताया, सब्जी उत्पादन ढाई एकड़ में से कुछ भूखंड में करती हैं, रेतीली जमीन होने के कारण उत्पादन कम आ रहा. मुख्यमंत्री ने बताया कि मक्का और गन्ना से एथेनॉल बनाने की योजना सरकार द्वारा बनाई जा रही है. एथेनॉल प्लांट के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी गई है. जाति प्रमाण पत्र बनाने के बारे में पूछे जाने पर सुनील नगारची ने बताया 50 साल का रिकॉर्ड मांगा जाता है, जो उपलब्ध नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभा से प्रस्ताव कराकर आवेदन करें. एसडीएम कुरूद को निर्देशित किया कि नगारची जाति के आवेदन के निराकरण की जानकारी आज शाम को ही दें.

खिसोरा में मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने ग्राम खिसोरा में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मंाग पर अनेक घोषणाएं की. उन्होंने मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा देने, खिसोरा में हाई स्कूल के निर्माण, खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण, खिसोरा बाला तालाब के सौन्दर्यीकरण, खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नए भवन, ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन के निर्माण, सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की होगी स्थापना, ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य और खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम की घोषणा की.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button