छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने युवा दिवस पर किया बड़ा ऐलान, 971 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी…

रायपुर: युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के बूढापरा स्थित डे भवन पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद जी महाराज ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने घोषणा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया। स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button