छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन…

रायपुर: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। शरद यादव की बेटी ने ट्वीट कर कहा- ”पापा नवहीं रहे” 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के अखमाऊ गांव में उनका जन्म हुआ था। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद शरद यादव राजनीति में आए। उनके निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है.

बिहार के मधेपुरा लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे शरद यादव दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से भी सांसद चुने गए। वहीं एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए। वे चार बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है।

शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी थे। लेकिन बाद में उनकी पार्टी ने गठबंधन से संबंध तोड़ा, तो उन्होंने संयोजक पद भी छोड़ दिया था।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button