छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी धमतरी पहुंचे…

धमतरी: जांजगीर में जनसभा करने के बाद पीएम मोदी धमतरी पहुंच गए है। मुफ्त राशन देने वाली यह योजना आने वाले 5 सालों तक चलती रहेगी, जांजगीर में बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने तय किया है कि मुफ्त राशन देने वाली यह योजना आने वाले 5 सालों तक चलती रहेगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लख रुपए के मुफ्त इलाज की गारंटी अब तक छत्तीसगढ़ के जितने भी परिवार हैं उनमें जो भी बुजुर्ग 70 साल के ऊपर के जो भी लोग हैं, अगर कोई बीमार हो जाए तो अब इलाज करने में जरा भी कंजूसी करने की जरूरत नहीं है। अब अच्छे से अच्छे अस्पताल का चयन आप करेंगे और खर्चा नरेंद्र मोदी की सरकार देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार खेती किसानी में किसान से जुड़ी महिलाओं की लागत को दुगना करने में लगी है। हम ड्रोन तकनीकी से माताओं बहनों को जोड़ते हुए रोजगार उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

पीएम ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। रामनामी समाज को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि रामनामी समाज अपनी भक्ति अपने भजन और राम के प्रति अपने समर्पण और अटूट प्रेम के लिए जाना जाता है।

कहते हैं कि रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले ही बता दिया था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कब होगी। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या के जिस मंदिर की उम्मीद कभी देश छोड़ चुका था, सभी ने मान लिया था कि मामला खत्म यह कभी नहीं होगा।

उस उम्मीद को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हम पर तंज कसा करते थे हर चुनाव में हमसे पूछा जाता था कि मंदिर कब बनेगा। कांग्रेस के लोग आए दिन गली मोहल्ले में मंदिर कब बनेगा जैसा नारा दिया करते थे। अब हमने उन्हें तारीख भी बताया है समय भी बताया और निमंत्रण भी भेजा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सातवें आसमान के अहंकार ने खुद को प्रभु श्री राम से बड़ा बताने वाले लोग प्रभु राम के निमंत्रण को ठुकरा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है यह माता शबरी की नगरी है। कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने को लेकर कहा कि यह छत्तीसगढ़, माता शबरी और भगवान श्री राम का अपमान है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button