छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

खेड़ा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई मोदी की प्रतिशोध की राजनीति का नया उदाहरण : जयराम रमेश

रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ”प्रतिशोध, उत्पीड़न और धमकी” की राजनीति का नया उदाहरण बताया. नवा रायपुर में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बृहस्पतिवार को रमेश ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस की सफल भारत जोड़ो यात्रा से ंिचतित थी और अब वह पार्टी के महाधिवेशन से डरी हुई है. कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन शुक्रवार से शुरू होना है.

रमेश ने हाल ही में रायपुर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई छापेमारी और आज खेड़ा को विमान से उतार कर गिरफ्तार किए जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने महाधिवेशन को पटरी से उतारने की कोशिश की है.
रमेश ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अभिव्यक्ति के बाद की स्वतंत्रता भी खतरे में है.

विपक्षी एकता की बात करते हुए रमेश ने कहा कि जब कांग्रेस मजबूत होगी तब समूचा विपक्ष मजÞबूत होगा. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दिल्ली-रायपुर उड़ान से उतारे जाने के बाद खेड़ा को आज को दिल्ली विमानतल पर असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि, उच्चतम न्यायालय से खेड़ा का अग्रिम जमानत मिल गयी है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button