छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन…

राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजवानी ने राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजनांदगांव जिले के निवासी भोजवानी को कुछ दिनों पहले इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बुधवार रात अंतिम सांस ली।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भोजवानी के पार्थिव शरीर को राजनांदगांव ले जाया गया, आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोजवानी की अंतिम यात्रा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके निवास से निकलेगी तथा उनके पार्थिव शरीर को जिला भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि अंतिम संस्कार यहां लखौली मुक्तिधाम में होगा।

भोजवानी पहली बार 1990 में और फिर 1998 में राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वह 1990 में अविभाजित मध्य प्रदेश में सुंदर लाल पटवा सरकार में मंत्री थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा आम जनता के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद किया।

बघेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया,‘‘ अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने जीवन भर आम जनता के लिए सर्मिपत होकर कार्य किया।” उन्होंने लिखा, ”हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।” भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन ंिसह ने भी भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया। ंिसह राजनांदगांव से विधायक हैं।

ंिसह ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ”आज भोजवानी हमें छोड़कर चले गये, यह मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह कठिन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button