छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के काफिले में शामिल वाहन पलटा, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के उदयपुर नर्सरी के करीब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि साव शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। वह बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जब साव का काफिला उदयपुर नर्सरी के करीब पहुंचा, तब पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज किया जा रहा है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button