छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में कल से एक्टिव होगा मानसून: कल से कई जिलों में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 24 से 25 अगस्त के बीच उत्तरी भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून के फिर एक्टिव होने के बाद दक्षिण भाग में भी वर्षा होगी। मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और बाकी जिलों में सुबह से ही धूप निकली रही। बादल छंटने की वजह से तापमान भी बढ़ा है। आज भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।

प्रदेश में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। मंगलवार को केवल जगदलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बलरामपुर जिले में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बीते दिनों बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब 1 से 2 डिग्री टेंपरेचर बढ़ा है।

अब जिलेवार जानिए मौसम का हाल

जगदलपुर – यहां मंगलवार को सुबह से शाम तक 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। आज हल्की बारिश के आसार है।
दंतेवाड़ा – मौसम साफ रहेगा तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। गर्मी और उमस की परेशान कर सकती है।
सुकमा – जिले में अब मानसूनी गतिविधियां कम हो गई, स्थानीय प्रभाव से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी होगी।
बीजापुर – जिले में यहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। अब बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है और यहां भी तापमान बढ़ने के संकेत हैं
रायपुर – रायपुर में मंगलवार को सुबह से धूप रही। दिन में गर्मी का अहसास हुआ। आज भी बारिश की संभावना कम है। यहां भी तापमान बढ़ेगा।
बिलासपुर – यहां भारी बारिश के आसार नहीं है,तेज धूप रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। स्थानीय प्रभाव से आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
दुर्ग – जिले में तापमान बढ़ने के आसार हैं, उमस परेशान कर सकती है, स्थानीय प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
जशपुर – कुछ जगहों पर हल्की बुंदाबांदी हो सकती है, जिले में मौसम साफ रहने के आसार है।
सूरजपुर – यहां कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत है।
बलरामपुर – दो दिन पहले यहां बारिश हुई है, मौसम में परिवर्तन के संकेत हैं।आज यहां भी मानसूनी गतिविधियां कम रहेगी लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
राजनांदगांव – जिले में मौसम खुला रहेगा फिलहाल तापमान बढ़ने की संभावना है।

कैसा है मानसून का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवात इस समय मध्य मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है और ये 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक है।

प्रदेश में आज कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। बल्कि उमस परेशान कर सकती है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। अधितकम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button