छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

जगदलपुर: शादीशुदा महिला का पिछले कई दिनों से शारीरिक शोषण, मामला दर्ज…

जगदलपुर: जगदलपुर के एक स्टील कारोबारी समीर जैन पर रेप का केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा महिला का पिछले कई दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले मारपीट भी किया। जिसके बाद महिला थाना पहुंची और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। FIR होने के बाद से आरोपी फरार है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शादीशुदा पीड़ित महिला जगदलपुर शहर की ही रहने वाली है। कुछ दिन पहले बोधघाट पुलिस थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि स्टील कारोबारी समीर जैन को वह पहले से ही जानती थी। समीर ने उसके साथ पहले दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाई। उसका महिला के घर भी लगातार आना-जाना लगा रहता था।

जिसके बाद पिछले सालभर से उसका लगातार रेप कर रहा था। बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि, महिला ने दुष्कर्म के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। समीर ने उसे मारा था। जगदलपुर CSP विकास कुमार ने कहा कि, मामला करीब 4 से 5 दिन पुराना है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। हालांकि वह फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है। साथ ही शिकायत के आधार पर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button