छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायपुर: दो बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार, 10 आरोपी पकड़े गए

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता के बेटे सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब दोनों बहने रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं. उन्होंने बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानसोज गांव के करीब बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 19 साल और 16 साल की उम्र की दोनों बहनों ने इस संबंध में बीती देर रात करीब एक बजे मंदिर हसौद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने करवाई शुरू की. अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़ित मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति के साथ तुमगांव से रायपुर लौट रहीं थीं, तब भानसोज गांव के करीब तीन आरोपियों ने उन्हें रोक लिया.

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए, फिर अन्य सात आरोपी चार मोटरसाइकिलों में वहां पहुंचे, इसके बाद वे सभी दोनों बहनों को मुख्य सड़क से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने बहनों के साथ आए व्यक्ति की भी पिटाई की और बाद में मौके से भाग गए.

अग्रवाल ने बताया, “घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल का गठन किया गया और दोनों बहनों द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए और अन्य जानकारी के अनुसार, आज सुबह तक सभी दस आरोपियों की पहचान कर ली गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.” उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दस लोगों में से, पूनम ठाकुर मामले में मुख्य आरोपी है, जो आदतन अपराधी है.
उसके खिलाफ पूर्व में मंदिर हसौद और आरंग थाने में पांच मामले दर्ज हैं. उसे हत्या और बलात्कार के आरोप में 2019 और 2022 में गिरफ्तार किया गया था. वह पिछले महीने जमानत पर जेल से रिहा हुआ था. पुलिस के मुताबिक ठाकुर मंदिर हसौद के भाजपा पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर का बेटा है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button