छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लॉन्च किया आरोप पत्र…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र लॉन्च किया है। अमित शाह आज ने छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ 104 पन्नों में आरोप पत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर 5 साल तक अत्याचार और वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि आपकी और हमारी सरकार के 10 साल का हिसाब किताब रख दीजिए। 1 तिहाई भी 5 साल में आपने काम किया तो शासन पर आपका अधिकार है। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते ले जाने आरोप पत्र लॉन्च किया है। 15 साल अटल जी के सपनों को साकार करने के 15 साल रहे। छत्तीसगढ़ की जनता ने 3 बार आशीर्वाद दिया, 3 बार सरकार बनाई। 2019 में 11 लोकसभा में 9 सीटें जीते।

2023 छत्तीसगढ़ के सुनहरा भविष्य का चुनाव है। छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है। आदिवासियों के लिए वादे कर मुकरने वाली सरकार चाहिए, धर्मपरिवर्तन करने वाली सरकार चाहिए, पिछड़ा वर्ग के कल्याण के नाम करोड़ों का घोटाला करने वाली सरकार चाहिए, युवाओं को कौशल विकास के नाम पर दुबई में जुए की ट्रेनिंग महादेव एप्प के जरिये देने वाली सरकार चाहिए।

जनता को तय करना है कौन सी सरकार चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमने सवांरा है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और काला कांड चालू किया है। घर घर राशन पहुंचने वाली BJP की सरकार थी। रमन सिंह को लोग चावल वाले बाबा कहते थे। अनाज को गरीब के घर तक पहुंचाया। ग़रीबों के लिए 5 किलो अनाज मोदी जी ने लाया, लेकिन भूपेश बघेल ने गरीबों का अनाज लूट लिया।

शाह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को दुबई भेजकर ऑनलाइन सट्टा का लत लगवाया। निजी स्वार्थ के लिए बच्चों को गुमराह किया। इसकी जांच होनी चाहिए। मनरेगा में कार्य के दिन बढ़ाने वाली भाजपा की सरकार थी। पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन देने वाली bjp सरकार थी।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button