छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

सीएम भूपेश बघेल बलरामपुर के लिए हुए रवाना

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल बलरामपुर रवाना हुए. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर फोटो साझा किया है, और लिखा – आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आप सबसे भेंट-मुलाकात करने निकल रहा हूँ। यह शुरुआत सरगुजा संभाग से हो रही है, कोशिश रहेगी कि आपके साथ अधिक से अधिक समय बिता पाऊँ। आज बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में रहूँगा।

मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेंगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button