छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

मुंबई: एयरलाइन में कार्यरत युवती फ्लैट में मृत पाई गई, इमारत का कर्मचारी गिरफ्तार

मुंबई. मुंबई में एक एयरलाइन में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत 24 वर्षीय महिला फ्लैट में मृत पाई गई जिसका गला रेता गया था. पुलिस ने हत्या के आरोप में आवासीय सोसायटी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान छत्तीसगढ. की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एअर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी.

उन्होंने बताया कि रूपल अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर स्थित एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई. पवई थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान विक्रम अठवाल के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से उस सोसायटी में देखभाल और साफ-सफाई का काम कर रहा था जहां महिला रहती थी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि महिला की कथित रूप से हत्या करने के बाद आरोपी पवई इलाके के तुंगा गांव में अपने घर चला गया था, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा. अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कहीं महिला का यौन उत्पीड़न तो नहीं किया. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं.

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया कि महिला अपनी बहन और उसके पुरुष मित्र के साथ फ्लैट में रहती थी, लेकिन आठ दिन पहले वो दोनों अपने घर चले गए थे. हालांकि, दोनों को पुलिस ने इस घटना की सूचना दे दी है. पुलिस ने बताया कि जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में अपने स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा.

पुलिस के मुताबिक, जब परिवार के जानने वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया. अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने पवई पुलिस से संपर्क किया, जिनकी मदद से फ्लैट खोला गया. उन्होंने बताया कि महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी. उसे आनन-फानन में राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button