छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार
ओडिशा: सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत
भुवनेश्वर. ओडिशा के कोरापुट जिले में बुधवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना कोरापुट जिले की है, जहां छत्तीसगढ़ के एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गयी. जिस कार से ये लोग यात्रा कर रहे थे वह 100 मीटर गहरे खड्ढे में गिर गई.
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जोड़ीमदेली के पास सुनकी घाट पर हुई. उन्होंने बताया कि घायल महिला को कोरापुट के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि कार छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जा रही थी. मृतकों की पहचान नंदलाल ठाकर, गौरव ठाकर और नमन ठाकर के रूप में हुई. घायल महिला की पहचान रचना ठाकर के रूप में हुई. पुलिस को आशंका है कि हादसा संभवत: कोहरे या चालक को नींद आने की वजह से हुआ होगा.