मुख्य समाचारविदेश

उत्तरी चीन में अचानक आई बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत, तीन अन्य लापता

बीजिंग. उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में एक शिविर स्थल अचानक आई बाढ़ की चपेट आ गया, जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए. सरकारी मीडिया की खबर में रविवार को यह जानकारी दी गई. बाढ़ शनिवार सुबह बयन्नूर शहर के उडद रियर बैनर में नदी के ऊपरी क्षेत्र में आई. इस दौरान शिविर में ठहरे 13 लोग लापता हो गए.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, रविवार शाम तक एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि नौ अन्य की मौत की पुष्टि हुई. खबर में कहा गया कि शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार तीन लोग अब भी लापता हैं. खबर में कहा गया कि लापता लोगों की तलाश के लिए 700 से अधिक बचावर्किमयों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है. आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है और अभियान का मार्गदर्शन करने के लिए एक कार्य दल भेजा है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button