छत्तीसगढ़मुख्य समाचारव्यापार

सी40 रिचार्ज ईवी में आग लगने के मामले की गहनता से होगी जांच: वोल्वो

नयी दिल्ली. महंगी कार बनाने वाली वोल्वो कार इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह सी40 रिचार्ज इले्ट्रिरक एसयूवी में आग लगने की घटना की ‘बारीकी से’ जांच करेगी. इस वाहन में पिछले हफ्ते छत्तीसगढ. में आग लग गई थी. कंपनी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि चलते समय कार में आग क्यों लगी.

वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा, ”वोल्वो में हमें अपनी कारों की सुरक्षा पर गर्व है और हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. कारण का पता लगाने के लिए हमारे विशेषज्ञ उक्त वाहन की बारीकी से जांच करेंगे.” कंपनी ग्राहक के संपर्क में है और उसे हरसंभव समर्थन दिया जाएगा.

स्वीडिन की कार विनिर्माता कंपनी ने कहा कि सुरक्षा उपकरणों ने चालक को कार को एक तरफ ले जाने और कार से बाहर निकलने के बारे में सूचना दी. इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं. सी40 रिचार्ज की कीमत 62.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button