देशमुख्य समाचार

नूंह में किशोरी के अपहरण, धर्मांतरण के मामले में मौलाना गिरफ्तार

गुरुग्राम. हरियाणा के नूंह में 17 वर्षीय एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसका धर्मांतरण करने के मामले में एक मौलाना और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि उन्होंने किशोरी को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने और शादी करने के लिए मजबूर किया था. उसने बताया कि मामले में दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौलाना रईस उद्दीन और मुख्य आरोपी तारिक के रूप में हुई, जो नूंह जिले के भदनपुर गांव निवासी है. पुलिस ने उनके पास से कथित तौर पर ‘निकाह’ के फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. उसने बताया कि दोनों आरोपियों को नूंह की अदालत में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक, अदालत ने आरोपियों को दो दिन के लिए उसकी हिरासत में भेज दिया है.

तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु लोहान ने बताया कि तारिक 20 अगस्त को मूल रूप से बिहार की रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर भगा ले गया था. किशोरी के परिजनों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की और जब वह कहीं नहीं मिली, तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद 26 सितंबर को सदर तावड़ू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और अगले ही दिन पुलिस ने तारिक को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को उसके पास से बरामद किया.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तारिक ने कथित तौर पर कुछ फर्जी दस्तावेज पेश किए जिनमें उसने दावा किया कि किशोरी नाबालिग नहीं है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तारिक ने कथित तौर पर किशोरी की शादी करवाई लेकिन ‘निकाहनामे’ में दर्ज गवाहों के नामों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.

पुलिस के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि मौलाना रईस उद्दीन ने कथित तौर पर ‘निकाह’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, ”आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि निकाह और निकाहनामा दोनों फर्जी हैं.” उन्होंने बताया, ”न केवल किशोरी की सहमति के बिना उसका धर्मांतरण कराकर निकाह कराया गया, बल्कि उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया.”

बिस्कुट के साथ मिले ‘पाकिस्तान के झंडे वाले’ गुब्बारे, जांच में उलझी दो राज्यों की पुलिस

रतलाम/इंदौर. मध्यप्रदेश के पड़ोसी राजस्थान में एक दुकान में बिस्कुट के पैकेटों के साथ कथित तौर पर पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे मिलने के मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने कुछ व्यापारियों से बुधवार को लंबी पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थानीय पुलिस ने एक दुकानदार के प्रतिष्ठान से बिस्कुट के पैकेटों पर चिपके गुब्बारे जब्त किए थे. उन्होंने बताया कि इन गुब्बारों पर कथित रूप से पाकिस्तान का झंडा और ’14 अगस्त’ छपा था. पाकिस्तान हर साल 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस को जांच में पता चला कि झालावाड़ के दुकानदार को विवादास्पद सामग्री की आपूर्ति रतलाम जिले के आलोट के एक थोक व्यापारी ने की थी.

उन्होंने बताया कि आलोट के कारोबारी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने विवादास्पद गुब्बारे इंदौर के एक विक्रेता से खरीदे थे.
इस खुलासे के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान की पुलिस इंदौर में भी इस मामले की जांच कर रही है. इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाने के प्रभारी रवींद्र पाराशर ने बताया, “इंदौर के विक्रेता का कहना है कि उसने पिछले दिनों गुब्बारों की खेप दिल्ली, मुंबई और मेरठ से मंगाई थी और वह तुरंत नहीं बता सकता कि पाकिस्तान के झंडे वाले विवादास्पद गुब्बारे किस शहर से आए थे.” उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी भी कारोबारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के आलोट का थोक कारोबारी बिस्कुट और गुब्बारे अलग-अलग खरीदता है और बाद में गुब्बारों को बिस्कुट के पैकेटों पर चिपकाकर राजस्थान के झालावाड़ जिले और अन्य इलाकों में इनकी आपूर्ति करता है.
उन्होंने बताया कि कारोबारी ऐसा इसलिए करता है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे मुफ्त गुब्बारे के कारण बिस्कुट खरीदने के प्रति आर्किषत होते हैं. अधिकारी ने बताया,”झालावाड़ जिले में जब एक बच्चे ने बिस्कुट के पैकेट के साथ मुफ्त मिला गुब्बारा फुलाया, तो इस पर पाकिस्तान का झंडा और 14 अगस्त छपा मिला. इसके बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने आक्रोश जताते हुए वहां की पुलिस को इसकी सूचना दी.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button