छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

‘आप’ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भाजपा में शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष रहे कोमल हुपेंडी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. पार्टी से नाराज चल रहे हुपेंडी ने जनवरी माह में अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. हुपेंडी मंगलवार को राज्य के कांकेर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सत्ताधारी दल में शामिल हुए.

भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि हुपेंडी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए. हुपेंडी ने कांकेर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भोजराज नाग को जिताने का संकल्प लिया. हुपेंडी ने राज्य में पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने 15,255 वोट हासिल किया था. वह इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार हार का सामना करते हुए तीसरे स्थान पर रहे. इस वर्ष जनवरी माह में बड़ी संख्या में आप की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता भाजपा में शामिल हुए थे.

आदिवासी समुदाय से आने वाले हुपेंडी वर्ष 2016 में सहकारी विस्तार अधिकारी की सरकारी नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुए थे.
2018 के विधानसभा चुनाव में जब आप ने पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी तब पार्टी ने हुपेंडी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 2018 और 2023 में दो बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button