छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने माईं जी को ग्यारह किमी लंबी चुनरी अर्पित कर विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराया दंतेवाड़ा की बहनों का

रायपुर. दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई और इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया. इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी. डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 7 दिनों में अपने हुनर से यह कार्य कर लिया. जब मुख्यमंत्री अपने हाथों से चुनरी अर्पित करने पहुंचे तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल था. पूरा शहर इस सुंदर दृश्य को देखने उमड़ आया था. ग्यारह किमी लंबी इस चुनरी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नागरिकों के गहरे उत्साह की जो झलक मिल रही थी. वो अपने आप में अद्भुत है.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किये. इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सुमधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है उससे उनके हुनर को पूरे देश में जगह मिलेगी और इससे उनके काम की ख्याति दुनिया भर में फैलेगी. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों से भी संवाद किया. उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें माईं दंतेश्वरी का निरंतर आशीर्वाद और उनकी छत्रछाया मिल रही है.

दंतेवाड़ा जिले के अधिकारियों ने बताया कि चुनरी को डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं ने तैयार की है. उन्होंने बताया कि लाल रंग की इस चुनरी को अब तक की सबसे लंबी चुनरी मानी जा रही है. उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने पिछले वर्ष जनवरी में दंतेवाड़ा नेक्स्ट के संक्षिप्त नाम ‘डेनेक्स’ की पहली रेडीमेड कपड़ा निर्माण की इकाई शुरू की थी, इस इकाई में स्थानीय महिलाएं ‘डेनेक्स’ ब्रांड के नाम से कपड़े बनाती हैं. जिले में अब तक ऐसी पांच इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं.

अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की तीन सौ महिलाओं ने केवल सात दिनों में 11 किलोमीटर लंबी चुनरी का निर्माण किया है. उन्होंने कहा कि इस कार्य से स्थानीय महिलाओं के कौशल को दुनिया भर में पहचान मिलेगी. उन्होंने बताया कि चुनरी के निर्माण से दंतेवाड़ा की ‘डेनेक्स’ की महिलाओं का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. इससे पहले नर्मदा मैया को वर्ष 2017 में मंदसौर में आठ किलोमीटर किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button