गुरुवार 2 अक्टूबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
-: आपका राशिफल :-
मेष:- मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. विकास के नए अवसर मिलेंगे. नाैकरी में नूतन पद भार संभव है. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा. घर में आनन्द रहेगा.
वृषभ:- प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. राजकाज में सफलता मिलेगी. अटका धन मिल सकता है. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा.
मिथुन:- मानसिक रुप से परेशान रहेंगे. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. कार्यविशेष में निराशा होगी. व्यवसाय में धन लाभ होगा. वाहन से परेशानी होगी.
कर्क:- उत्साह में वृद्धि होगी. विकास के नए मार्ग मिलेंगे. आय का स्थाई स्त्रोत बन सकता है. राजकाज में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में विस्तार होगा.
सिंह:- कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई नाैकरी का प्रस्ताव आ सकता है. अटका मामला सुलझेगा. नई योजना में व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा.
कन्या:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा. सुख साधनों पर व्यय संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में तनाव रहेगा.
तुला:- मन अशांत रहेगा. भू संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा. स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है.
वृश्चिक:- पूर्व नियोजित कार्य में व्यस्त रहेंगे. अचानक यात्रा संभव है. अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. शत्रु परास्त होंगे.
धनु:- धैर्य सफलता में सहायक रहेगा. चली आ परेशानी से मुक्ति मिलेगी. नाैकरी में स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. संतान की चिंता रहेगी.
मकर:- समाज में सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है. व्यावसायिक साख बढ़ेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ:- अध्ययन में रुचि रहेगी. नौकरी में वाद विवाद से बचें. बढ़ते व्यय से चिंतित रहेंगे. व्यावसायिक देनदारी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें.
मीन:- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. अटके कार्य पूर्ण होंगे. नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. घर में खुशी होगी.
आज का पंचाग:-
विक्रमी संवत् 2082, 11 आश्विन मास शक 1947, आश्विन मास 18 प्रविष्टे, 10 रविउस्सानी हिज़री 1447, आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी 18.33 तक उपरांत द्वादशी, श्रवण नक्षत्र 09.33 तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र, धृति योग 21.45 तक उपरांत शूल योग, वणिज करण 06.52 तक उपरांत विष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा कुंभ राशि में 21.20 बजे. शुभांक 3, 9, 2
आज जन्म लिए जातक का राशिफल:-
इस वर्ष मन में आशा का संचार होगा. स्वश्रम एवं बुद्धिबल से समाज में अपनी नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे. आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा. ्मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है. आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा. अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे. संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. रेलवे, शिक्षा, माईनिंग, पुरातत्व विभाग, बैंक, हवाई सेवा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
व्रत त्यौहार:-
पापांकुशा एकादशी व्रत,भरत मिलाप, पंचक प्रारंभ 21.20 बजे, शरद्ऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 10.30 से 12.00 तक
