छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 266 मतदान केंद्र में कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा वोट…

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए सामान्य प्रेक्षक जी रेखा रानी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने मतदान दल को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। मतदान दल को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। 13 नवंबर की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 266 मतदान केंद्र बनाये गये है। 13 नवंबर को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का होना है मतदान

कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केन्दों में पेयजल, शौचालय और आवश्यकतानुसार टेंट पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को रात में रुकने बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था मुहैया करवाएं। साथ ही डॉ सिंह ने कहा कि उनके लिए दैनंदिनी आवश्यकताओं जैसे टूथब्रश आदि देना सुनिश्चित करे।

बूथों में पहचान चिन्ह और कतार सिस्टम बनाएं, उन्हीने और मतदान दलों को रात रूकने के दौरान उनके सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था भी करें। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान होगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button