मुख्य समाचारविदेश

परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की आदत है: भारत

मुनीर की टिप्पणियां पाकिस्तान के 'गैर-जिम्मेदार' परमाणु देश होने का सबूत

नयी दिल्ली. पाकिस्तानी फौज के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अमेरिकी धरती से भारत को दी गई परमाणु हमले की धमकी पर नयी दिल्ली ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि परमाणु हथियारों की धमकी देना पड़ोसी मुल्क की आदत है. भारत ने कहा कि मुनीर की टिप्पणी ने सेना और आतंकवादी समूहों के बीच सांठगांठ वाले पाकिस्तान में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता को लेकर व्याप्त संदेह को और पुष्ट किया है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को एक स्पष्ट संदेश में कहा कि यह खेदजनक है कि ये टिप्पणियां किसी तीसरे मित्र देश की धरती से दी गई हैं.

फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कथित तौर पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा था कि भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हो सकता है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भारत ने पाकिस्तान जाने वाले जल प्रवाह को बाधित किया तो इस्लामाबाद भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा.

मीडिया में आईं खबरों में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के हवाले से कहा गया, ”हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे.” आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणी पाकिस्तान में एक चलन का हिस्सा है और जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, तो वह हमेशा अपनी आक्रामकता का असली रंग दिखाता है.

उन्होंने कहा कि यह इस बात का लक्षण है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और वहां की सेना ही देश को नियंत्रित करती है.
एक सूत्र ने यह भी कहा, ”अमेरिका के स्वागत से गदगद होकर, अगला कदम संभवत? पाकिस्तान में एक मौन या खुला तख्तापलट हो सकता है, ताकि फील्ड मार्शल (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) को राष्ट्रपति की कुर्सी मिल जाए.” मुनीर इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं, जो दो महीने में उनकी दूसरी यात्रा है.

मुनीर की टिप्पणियां पाकिस्तान के ‘गैर-जिम्मेदार’ परमाणु देश होने का सबूत

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती से दी गई परमाणु धमकी से पता चलता है कि पड़ोसी देश एक ”गैर-जिम्मेदार” परमाणु शक्ति संपन्न देश है और उसके (परमाणु) हथियारों के गैर-सरकारी तत्वों के हाथों में पड़ जाने का खतरा है. सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही. फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भविष्य में भारत के साथ युद्ध के दौरान अपने देश के अस्तित्व को खतरा होने की स्थिति में कथित तौर पर परमाणु हमला करने की धमकी दी.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की ओर जल प्रवाह को बाधित किया, तो इस्लामाबाद भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा. मीडिया में आई खबरों में मुनीर के हवाले से कहा गया है, ”हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम तबाह होने जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाही के रास्ते पर ले जाएंगे.” सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणियां पाकिस्तान की इस प्रवृत्ति का हिस्सा हैं कि जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, तो वह हमेशा अपना असल आक्रामक चेहरा प्रर्दिशत करने लगता है.

उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और वहां की सेना ही देश को नियंत्रित करती है. इस बीच, एक सूत्र ने कहा, ”अमेरिका में मिले स्वागत से गदगद पाकिस्तानी सेना का अगला कदम संभवत? पाकिस्तान में एक मौन या खुला तख्तापलट हो सकता है, ताकि फील्ड मार्शल (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) को राष्ट्रपति की कुर्सी मिल जाए.” मुनीर इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं. यह पिछले दो महीने में उनकी दूसरी अमेरिका यात्रा है.

सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणियां पाकिस्तान के समय-समय पर परमाणु हमले की धमकी देने के रिकॉर्ड को प्रतिबिंबित करती हैं, जबकि वह खुद को एक जिम्मेदार परमाणु ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश करता है. उन्होंने कहा कि ये टिप्पणियां यह भी दर्शाती हैं कि दक्षिण एशिया में वास्तविक परमाणु अस्थिरता नागरिक प्राधिकार के बजाय सेना के हाथ में है, जिसके पास ‘परमाणु बटन’ है.

उपरोक्त सूत्र ने पूछा, ”क्या अमेरिका अपनी धरती से की गई ऐसी गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ टिप्पणियों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराएगा, जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार परमाणु संघर्ष को रोकने की बात कही है?” अपने संबोधन में मुनीर ने अपनी पूर्व टिप्पणी भी दोहराई कि कश्मीर पाकिस्तान की ”गले की नस” है. पहलगाम हमले से कुछ हफ्ते पहले उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को नहीं भूलेगा. उन्होंने कहा था, ”कश्मीर हमारे गले की नस है.” मुनीर की टिप्पणियों को भारत ने खारिज कर दिया था.

सूत्र ने कहा, ”पहलगाम हमले से पहले मुनीर ने बयान दिया था कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते. इसके बाद पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उन्हें नजदीक से गोली मार दी गई.” सूत्र ने कहा, ”यह बयान इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान की मिसाइल और परमाणु क्षमता की आड़ लेकर और अधिक आतंकवादी हमले किए जाएंगे.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button