खेलमुख्य समाचार

तन्वी का विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ सफर समाप्त

गुवाहाटी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने का सपना रविवार को यहां महिला एकल फाइनल में थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासक से सीधे गेम में हारकर टूट गया. यह 16 वर्षीय खिलाड़ी साइना नेहवाल और अपर्णा पोपट के नक्शेकदम पर चलते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली केवल तीसरी भारतीय महिला शटलर बनी. फाइनल में हालांकि वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई और उन्हें दूसरी वरीयता प्राप्त थाई खिलाड़ी से 7-15, 12-15 से हार का सामना करना पड़ा.

इस प्रकार तन्वी ने रजत पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया जो 17 वर्षों में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है. तन्वी ने मैच के बाद कहा, ”मैं मुकाबले के दौरान सहज महसूस नहीं कर रही थी. मैच की शुरुआत से ही मैंने कई गलतियां कीं. दूसरे गेम में में दमदार प्रहार से वापसी करने में सफल रही लेकिन 8-5 के स्कोर के बाद एक बार फिर मुझसे गलतियां हो गईं. इसके बाद, मेरी कोच ने मुझे खेलते रहने को कहा और मैंने वैसा ही किया. लेकिन वह मेरे स्ट्रोक को बहुत अच्छी तरह से समझ ले रही थीं.” साइना (2008 में स्वर्ण और 2006 में रजत) और अपर्णा (1996 में रजत) इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.

फाइनल में मुकाबला शुरू से ही कड़ा रहा क्योंकि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की गलतियों के कारण 2-2 से 4-4 तक बराबरी पर आ गए.
थाई खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाकर 10-5 की बढ.त बना ली और फिर इसके बाद आसानी से पहला गेम अपने नाम किया.

दूसरे गेम में तन्वी ने कुछ सटीक डीप रिटर्न के साथ 6-1 की बढ.त बना ली. लेकिन फिर से उन्होंने गलतियां की जिसका फायदा उठाकर थाई खिलाड़ी ने अंतर को 5-7 तक कम कर दिया. फ.िचितप्रीचासक का अगला शॉट चूक गया, जिससे तन्वी को मध्यांतर तक 8-5 की मामूली बढ.त मिल गई. थाई खिलाड़ी ने हालांकि तन्वी को बार-बार नेट पर आने के लिए मजबूर किया जिससे उनकी गलतियां बढ. गई. थाईलैंड की खिलाड़ी ने जल्द ही स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया. थाईलैंड की खिलाड़ी इसके बाद अधिक आत्मविश्वास के साथ खेली. उन्होंने जल्द ही बढ.त हासिल की और इसे आखिर तक बरकरार रखकर मैच अपने नाम किया.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button