खेलमुख्य समाचार

एशियाई युवा खेल: कबड्डी में दो स्वर्ण पदक से भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर

रिफा. भारत ने एशियाई युवा खेलों में यादगार दिन का समापन कबड्डी में दो स्वर्ण पदकों के साथ किया. लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया. भारत के कुल पदकों की संख्या दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य हो गई. चीन छह स्वर्ण, 10 रजत और एक कांस्य से तालिका में शीर्ष पर बना रहा. उसके बाद थाईलैंड (6-2-2), उज़्बेकिस्तान (6-1-2) और ईरान (3-4-6) का स्थान रहा.

भारत की लड़कियों की कबड्डी टीम ने ईरान को 75-21 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. लड़कों का फाइनल मुकाबला काफी करीबी रहा. पर भारत ने ईरान को 35-32 से हरा दिया. एथलेटिक्स में भारत ने अपने खाते में दो रजत और एक कांस्य पदक जोड़ा. रंजना यादव ने लड़कियों की 5000 मीटर पैदल चाल में 23 मिनट 25.88 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला. चीन की लियू शियी 24:15.27 सेकेंड के समय से उनसे आगे पहले स्थान पर रहीं. कोरिया की जियोंग चायेओन ने 25:26.93 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता.

अंबुरे शौर्य ने लड़कियों की 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.53 सेकेंड का समय लेकर भारत के लिए दूसरा रजत पदक जीता. वह चीन की केई झांग (13.51 सेकंड) से पीछे रहीं. उज्बेकिस्तान की रहमोनोवा शोदियोना ने 13.89 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता.
जैस्मीन कौर ने लड़कियों की गोला फेंक में 14.86 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता. चीन ने सुन मेंग्याओ (18.15 मीटर) और ली मेंग्याओ (16.93 मीटर) के साथ शीर्ष दो स्थान हासिल किए. भारत ने ताइक्वांडो में दो कांस्य पदक जीते. देबाशीष दास को जबकि यश्विनी सिंह और शिवांशु पटेल की जोड़ी को कांस्य पदक मिला. कुराश में भारत पहले ही एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का समापन कर चुका है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button