छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

महासमुन्द: ईंट भट्ठा के ऊपर सोए 6 मजदूरों में से 5 की दर्दनाक मौत…

महासमुन्द: जिला मुख्यालय से दूरस्थ अंचल के गांव गढ़फुलझर में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घट गई। ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 मजदूरों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं एक मजदूर गम्भीर है। उपचार के लिए उन्हें बसना (Basana) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है। ग्रामीण सूत्रों और घटनास्थल पर पहुंचे ‘मीडिया’ के ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। कुंज बिहारी, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई हैं।

वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा(24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी(30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था।

घटना स्थल: इस ईंट भट्ठा के ऊपर सो गए थे 6 श्रमिक

ग्रामीणों का कहना है कि सभी मजदूर काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठा के ऊपर लेट गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात 12 से 4 बजे के बीच की की है।

सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना बसना पुलिस को दी गई। बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। गांव में मातम छा गया है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button