छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन किया. मुख्यमंत्री बघेल ने किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है. मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया.

कार्यक्रम में जिला पंचायत विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया. इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 20 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत के 2 विकास कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अंतर्गत 40 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 2 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 6 करोड़ 86 लाख 84 हजार रूपए की लागत के 16 विकास कार्य तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 27 करोड़ 28 लाख 2 हजार रूपए की लागत के 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया. जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 25 लाख 86 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों, कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 61 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 76 लाख 64 हजार रूपए की लागत के 5 विकास कार्य एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 1 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया.

मुख्यमंत्री बघेल ने मछली पालन विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 32 हजार रूपए के आईस बाक्स व मछली जाल, कृषि विभाग के 6 हितग्राहियों को 63 हजार 933 रूपए की लागत के बैटरी स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, विद्युत पंप तथा डीजल पंप वितरण किया. इसी तरह श्रम विभाग अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना से लाभान्वित 312 हितग्राहियों को 62 लाख 40 हजार रूपए, नोनी सशक्तिकरण योजना से लाभान्वित 160 हितग्राहियों को 32 लाख रूपए, सियान सहायता योजना से लाभान्वित 44 हितग्राहियों को 8 लाख 80 हजार रूपए, श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से लाभान्वित 10 हितग्राहियों को 10 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री नोनी, बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से लाभान्वित 1 हितग्राही को 1 लाख रूपए का चेक वितरण किया. महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत स्वसहायता समूह को 1 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया.

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ यशोदा वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव ओमप्रकाश साहू, जीव-जन्तु बोर्ड के सदस्य संजय जैन, समाज सेवी पदम कोठारी, समाज सेवी रतन यादव, सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी राहुल भगत, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंकिता शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिजन नीलकांत सिंह, आशीष सिंह, श्रीकांत सिंह, विश्वजीत सिंह, सौमित्र सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य, पंचगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे. इसके अलावा ठाकुर प्यारे लाल सिंह के अन्य परिजन इंदौर, श्रीनगर, भोपाल, बीना, दुर्ग, रायपुर से भी इस अवसर पर उपस्थित हुए.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button