देशमुख्य समाचार

निर्वाचन आयोग ने तेजस्वी से जांच के लिए उनका ईपीआईसी कार्ड सौंपने को कहा

पटना. निर्वाचन आयोग ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को ह्लजांच के लिए सौंपनेह्व को कहा, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास है, जबकि वह “आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया” था. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित ‘मसौदा मतदाता सूची’ में उनका नाम नहीं है.

एक प्रेस वार्ता के दौरान, पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने अपने फोन को एक बड़ी स्क्रीन से जोड़ा और ऑनलाइन अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर खोजने की कोशिश की, जिससे परिणाम आया कि ‘कोई रिकॉर्ड नहीं मिला’. संबंधित अधिकारियों द्वारा खंडन किए जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मतदाता पहचान पत्र नंबर “बदला हुआ” था.

पूर्व उपमुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में पटना सदर के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट सह दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा, ह्लहमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दो अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जिस ईपीआईसी नंबर का ज.क्रि किया था, वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था. इसलिए आपसे अनुरोध है कि विस्तृत जांच के लिए ईपीआईसी कार्ड की मूल प्रति हमें सौंप दें.ह्व इसके बाद राजद नेता ने आरोप लगाया कि उनका ईपीआईसी नंबर ह्लबदल दिया गयाह्व है, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट त्यागराज एस एम ने इस दावे को खारिज कर दिया.

जिलाधिकारी ने कहा, ह्लमतदाता सूची में ईपीआईसी नंबर वही है जो विपक्ष के माननीय नेता ने 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में प्रस्तुत किया था. यदि उनके पास किसी अन्य नंबर वाला कोई अन्य ईपीआईसी कार्ड भी है, तो यह जांच का विषय है.ह्व इस बीच, यहां एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य में सत्तारूढ. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रवक्ता अजय आलोक (भाजपा), नीरज कुमार (जदयू) और राजेश भट्ट (लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास) सहित अन्य ने राजद नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि यादव पर दो ईपीआईसी कार्ड रखने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिसकी अनुमति नहीं है.
राजग पदाधिकारियों ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे उनके (तेजस्वी के) गठबंधन सहयोगी राहुल गांधी से जानना चाहते हैं कि क्या राजद नेता द्वारा की गयी यह ह्लधोखाधड़ीह्व वह ह्लपरमाणु बमह्व है, जिससे वह निर्वाचन आयोग को धमकी दे रहे थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया था कि उनकी पार्टी के पास निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा के लिए की गई ह्लवोट चोरीह्व को साबित करने के लिए सबूतों का एक ह्लपरमाणु बमह्व है.

राजग नेताओं ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी विधानसभा चुनावों में “निश्चित हार देख रहा है” और इसके नेता निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण पर संदेह उठाकर ह्लबहानाह्व ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने दावा किया कि यह “अपराधियों द्वारा मांगी गई अग्रिम जमानत” के समान है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button